Jaspur Times

News Portal

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने किया हल्द्वानी स्मार्ट सिटी की तर्ज पर किये जा रहे कार्यों का निरीक्षण, भित्तिचित्र बनाकर सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर दिया जोर

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में स्मार्ट सिटी परियोजना की तर्जनपर चल रहे विभिन्न कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने भित्तिचित्रों और पेंटिंग्स का अवलोकन किया और स्वयं भी पेंटिंग बनाकर प्रदेश की संस्कृति को सुरक्षित रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की सांस्कृतिक धरोहर हमारी पहचान है, और इसे संजोए रखना सरकार की प्राथमिकता है। इसी दिशा में हल्द्वानी शहर का सौंदर्यीकरण कुमाऊंनी संस्कृति को दर्शाने वाले भित्तिचित्रों के माध्यम से किया जा रहा है। इन पेंटिंग्स में उत्तराखंड की पारंपरिक कला, रीति-रिवाजों और लोक जीवन की झलक देखी जा सकती है।