जसपुर। तहसील दिवस की 81 शिकायतों को निस्तारण के लिए सीएम जन समर्पण पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है। निस्तारण के लिए शिकायतकर्ता को 15 दिन का इंतजार करना होगा।
तहसीलदार शुभांगनी सिंह ने बताया कि मंगलवार को हुई तहसील दिवस में 87 फरियादियों ने अपनी शिकायतों का रजिस्ट्रेशन कराया था। छह शिकायतों का अधिकारियों ने मौके पर ही निस्तारण कर दिया था। शेष शिकायतों को बुधवार के दिन सीएम जन समर्पण पोर्टल पर अपलोड किया गया है। डाटा एंट्री ऑपरेटर ने बताया कि प्रथम पाली में शिकायतकर्ता के मोबाइल नंबर के साथ शिकायत का रजिस्ट्रेशन किया जाता है।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
जसपुर में व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत
अग्रवाल सभा का शपथ ग्रहण आज
जसपुर में स्मैक के साथ एक दबोचा