April 24, 2026

Jaspur Times

News Portal

डीएम नितिन सिंह भदोरिया की अध्यक्षता में मातृ मृत्यु की समीक्षा बैठक का आयोजन किया

रुद्रपुर 11 फरवरी 2025- नितिन सिंह भदोरिया की अध्यक्षता में जनपद में हुई 17 मातृ मृत्यु की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया बैठक में विकासखंड वॉर हुई मातृ मृत्यु के कारणों को जांचने हेतु गहन समीक्षा की गई जिला अधिकारी द्वारा कुछ मातृ मृत्यु की मजेस्ट्री जांच करने के निर्देश बैठक में दिए गए। इसके अतिरिक्त जिला अधिकारी महोदय द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि जनपद में पंजीकृत उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की सूची संबंधित क्षेत्र के उप अधिकारियों को भी अवगत कराये। चिकित्सालय में आने वाली गर्भवती महिलाओं को संदर्भित किए जाने से पूर्व चिकित्सालय में उपस्थित संसाधनों से उपचार किए जाने के निर्देश भी जिलाधिकारी द्वारा दिए गए साथ ही संदर्भ के दौरान रास्ते में होने वाली मृत्यु को काम किए जाने हेतु सुदृढ़ कार्य योजना बनाए जाने के निर्देश पारित किए गए। जिलाधिकारी द्वारा मातृ मृत्यु को गंभीर लेते हुए मातृ मृत्यु के उपरांत की जाने वाली समीक्षा को उप जिला अधिकारी स्तर से भी कराए जाने के निर्देश दिए गए मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार द्वारा सुझाव दिए गए की स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य करने वाले आशाओं का संवेदीकरण किया जाना अत्यंत आवश्यक है।

   बैठक में  अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय सीएमओ डॉक्टर मनोज कुमार शर्मा अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ हरेंद्र मलिक डॉक्टर एसपी सिंह डॉ वी पी सिंह डॉ संजीव सारन ,हिमांशु मुस्यनी फरहीन, तथा विकासखण्डों से प्रभारी चिकित्सा अधिकारी द्वारा प्रतिभा किया गया।

You may have missed