विधानसभा कांग्रेस कमेटी व पीसीसी प्रभारी जितेंद्र सरस्वती ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक
उधम सिंह नगर, उत्तराखंड,13 जनवरी 2024
आलम रज़ा
जसपुर।लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस अपने अपने स्तर से तैयारियां शुरू हो गई हैं। एक तरफ भाजपा ब्लॉक स्तर तक अपने कार्यकर्ताओं को भेजकर माहौल बनाने में जुटी है। वहीं कांग्रेस अब न्याय यात्रा चलाने जा रही हे। इसी के तहत आज जसपुर में पार्टी कार्यालय पर पहुंचे उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव एवं जसपुर विधानसभा कांग्रेस कमेटी के पीसीसी प्रभारी जितेंद्र सरस्वती ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को एक जुटता का पाठ पढ़ाते हुऐ यात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि जसपुर मे भी न्याय यात्रा उसी दिन शुरू होगी जब राहुल गांधी मणिपुर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा का शुभारंभ करने जा रहे हैं।प्रभारी सरस्वती ने बताया की यात्रा का उद्देश्य सामाजिक न्याय, आर्थिक न्याय, राजनीतिक न्याय के साथ बेरोजगारी, संविधान और लोकतंत्र बचाव का उद्देश्य रहेगा। इस से पूर्व जसपुर विधानसभा के प्रभारी जितेंद्र सरस्वती के जसपुर पहुंचने पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। बैठक का सफल संचालन नगर अध्यक्ष इख्तियार बबलू ने किया इस दौरान सुखदेव सिंह, हाजी हमीद, आबिद नूरी मो.आरिफ, अनीस रूबी, अली अहमद ,हकीम जफर अली, शेख हाशिम, नफीस कदीरी, शकील भारती, सुल्तान भारती, इकबाल भारती आदि मौजूद रहे।
यात्रा के माध्यम सेआपसी सद्भावना का संदेश देगी कांग्रेस
कांग्रेस यात्रा के माध्यम सेआपसी सद्भावना का देगी संदेश
कांग्रेस जसपुर । उत्तराखंड के प्रति एक विधान सभा के ब्लॉक छेत्र में आगामी 17 जनवरी से शुरू करने जा रही हे। इस के तहत कांग्रेस से अपने कार्यकर्ताओं में जोश भरने की तैयारी कर रही हे साथ कांग्रेस इस यात्रा के माध्यम से आपसी सद्भावना का संदेश भी देगी। जिस के तहत कांग्रेस जिस विधानसभा में यात्रा निकालेगी । उस में चारो धर्मगुरुओं की अगवाई ने निकाली जाएगी। प्रभारी जितेंद्र सरस्वती ने बताया कि रणनीति के तहत यात्रा के दौरान हिंदू, मुस्लिम, सिख ईसाई चारो धर्म गुरु यात्रा में सब से आगे चलेंगे। उन के पीछे पार्टी की महिला नेत्री उन के पीछे पार्टी नेता मौजूद रहेंगे।
भाजपा के कार्यकाल न्याय महंगा हुआ है :सरस्वती

भाजपा के कार्यकाल न्याय महंगा हुआ है :सरस्वती जसपुर विधानसभा कांग्रेस कमेटी के पीसीसी प्रभारी जितेंद्र सरस्वती ने बताया कि 14 जनवरी से 20 मार्च तक मणिपुर से मुंबई तक 6700 किमी. लंबी 66दिनों तक चलने बाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा 15 राज्यों के 110 जिलों से होकर गुजरेगी । यात्रा 100 लोकसभा सीटों की 337 विधानसभा सीटों से होकर गुजरती हुई मुंबई महाराष्ट्र में समाप्त होगी। प्रभारी सरस्वती ने बताया की यात्रा का उद्देश्य सामाजिक न्याय, आर्थिक न्याय, राजनीतिक न्याय के साथ बेरोजगारी, संविधान और लोकतंत्र बचाव का उद्देश्य रहेगा। सरस्वती ने कहा कि जिस तरह से देश में भाजपा ने आज संप्रदायबाद और क्षेत्रवाद की राजनीति को बढ़ावा दिया है,ऐसे में देश का बेरोजगार अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहा है । मणिपुर की निर्वस्त्र बहनों की घटना, जंतर_ मंतर पर न्याय की गुहार लगाती महिला पहलवान, इस बात की गवाही देता है कि अब देश में न्याय कितना महंगा हो गया है । कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब भारत जोड़ो न्याय यात्रा शोषित और वंचितों को न्याय दिलाने का काम करेगी।जसपुर विधानसभा कांग्रेस कमेटी के पीसीसी प्रभारी जितेंद्र सरस्वती ने बताया कि 14 जनवरी से 20 मार्च तक मणिपुर से मुंबई तक 6700 किमी. लंबी 66दिनों तक चलने बाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा 15 राज्यों के 110 जिलों से होकर गुजरेगी । यात्रा 100 लोकसभा सीटों की 337 विधानसभा सीटों से होकर गुजरती हुई मुंबई महाराष्ट्र में समाप्त होगी। प्रभारी सरस्वती ने बताया की यात्रा का उद्देश्य सामाजिक न्याय, आर्थिक न्याय, राजनीतिक न्याय के साथ बेरोजगारी, संविधान और लोकतंत्र बचाव का उद्देश्य रहेगा। सरस्वती ने कहा कि जिस तरह से देश में भाजपा ने आज संप्रदायबाद और क्षेत्रवाद की राजनीति को बढ़ावा दिया है,ऐसे में देश का बेरोजगार अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहा है । मणिपुर की निर्वस्त्र बहनों की घटना, जंतर_ मंतर पर न्याय की गुहार लगाती महिला पहलवान, इस बात की गवाही देता है कि अब देश में न्याय कितना महंगा हो गया है । कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब भारत जोड़ो न्याय यात्रा शोषित और वंचितों को न्याय दिलाने का काम करेगी।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237
More Stories
काशीपुर:गंदे काम का पुलिस ने किया भंडाफोड़
नशे को लेकर विधायक आदेश चौहान की प्रेस वार्ता,कहा उड़ता पंजाब होरहा है उधम सिंह नगर
जसपुर:चाची को मौत के घाट उतारने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे में पहुंचाया सलाखो के पीछे