देहरादून- सचिवालय में नौकरी लगाने के नाम पर युवक से 26 लाख 55 हजार रुपए की धोखाधड़ी करने वाली महिला आरोपी को देहरादून पुलिस ने गिरफ़्तार किया है। महिला पर पहले भी ठगी के मामले दर्ज है।
पुलिस के अनुसार नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस को पीड़ित अमित कुमार, निवासी ऋषिकेश ने शिकायत दर्ज कराई थी कि रविकांता शर्मा उर्फ रविकांता कोटियाल नाम की महिला ने सचिवालय में समीक्षा अधिकारी पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर उससे 26.55 लाख रुपये ठग लिए है। इतना ही नहीं, महिला ने युवक को फर्जी नियुक्ति पत्र भी थमा दिया। जांच के दौरान नियुक्ति पत्र फर्जी निकला, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया।
बताया जा रहा है कि आरोपी महिला रविकांता शर्मा उर्फ रविकांता कोटियाल (59 वर्ष) आयुर्वेदिक विभाग नरेंद्र नगर में प्रधान सहायक के पद पर तैनात है। पुलिस ने बताया कि महिला के विरुद्ध नौकरी के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी कर पैसे हड़पने के करीब 3 अभियोग पंजीकृत है।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
सांसद अजय भट्ट ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की गहनता से समीक्षा
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड कैडर के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दी तैनाती
मुरादाबाद में अल्बीना बेकरी मालिक असद हत्याकांड: दो आरोपी गिरफ्तार, मुख्य साजिशकर्ता की तलाश तेज