जसपुर। खाद्य विभाग की टीम ने जसपुर और काशीपुर में मिठाई की दुकानों के सैंपल लिए। जसपुर में 24 में से दो सैंपल सही न होने पर उन्हें रुद्रपुर जांच के लिए भेजा गया। टीम ने मोबाइल परीक्षण लैब से ही मौके पर नमूनों को चेक किया। उधर, काशीपुर में 12 नमूनों को चेक किया गया।शनिवार को उपयुक्त कुमाऊं मंडल डॉ. राजेंद्र सिंह कठायत के नेतृत्व में विभागीय टीम ने होली को देखते हुए सुरक्षित एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थों की उपलब्धता को जसपुर के मेन बाजार, सुभाष चौक, गांधी पार्क, के खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। मोबाइल खाद्य परीक्षण विश्लेषण प्रयोगशाला के माध्यम से जांच में दो नमूने मानकों के अनुरूप सही नहीं पाए गए। टीम ने पांच किलो खराब मिठाई, 10 किलो मावा मौके पर ही नष्ट कराया। टीम में अभिहित अधिकारी ऊधमसिंह नगर डॉ. पीसी फुलारा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी रुद्रपुर पवन कुमार, कनिष्ठ खाद्य विश्लेषक शिल्पी पोपली आदि शामिल थे।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
विजयदशमी असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक : अजय भट्ट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रही हैं महिलाएं
स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया