काशीपुर नगर व क्षेत्र की अनेक महिलाओं ने नगर निगम कार्यालय पहुंचकर महापौर दीपक बाली को रंग लगाकर उन्हें होली की शुभकामनाएं दी। महापौर दीपक बाली ने भी सभी माता बहनों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें होली की शुभकामनाएं दी। महापौर श्री बाली ने नगर व क्षेत्र की जनता को भी होली महापर्व की शुभकामनाएं दी हैं और कहा है कि सभी के लिए यह पर्व खुशी संपन्नता और प्यार का संदेश लेकर आए।
यह पहला अवसर है जब नगर निगम महापौर का कार्यालय महिला होल्यारो द्वारा गाए गए होली के गीतों से गूंज उठा। महापौर दीपक बाली ने अपने कार्यालय में पहुंची नगर व क्षेत्र की महिलाओं का स्वागत किया और उन्हें होली की शुभकामनाएं दी। महिलाओं ने भी महापौर को गुलाल का टीका लगाकर शुभकामनाएं दी और होली के गीत गाए। आज के इस होली मिलन कार्यक्रम में पूजा शर्मा डिंपल कांबोज रामकली देवी भावना परिहार माया बबीता कमलेश खस्टी जोशी खुशबू रावत पिंकी रावत प्रभा अनीता रावत किरन रावत सावित्री जोशी जानकी पंत बीना शर्मा दीपा राजेश्वरी भागीरथी राणा तुलसी बिष्ट नीरजा जोशी सुधा राय रंजनी ठाकुर पुष्प लता चतुर्वेदी सहित अनेक महिलाओं ने भाग लिया।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
सांसद अजय भट्ट ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की गहनता से समीक्षा
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड कैडर के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दी तैनाती
एसएसपी पौड़ी श्री सर्वेश पंवार के निर्देशन में अभियान को मिली सफलता