काशीपुर। आज यहां श्री राधा कृष्ण होली महोत्सव परिवार द्वारा नगर मे विशाल श्री राधा कृष्ण महोत्सव शोभायात्रा निकाली गई जिसमें फूलों की होली के दौरान नगर वासियों पर फूलों की वर्षा की गई। शोभायात्रा का नगर निगम के सामने पहुंचने पर महापौर दीपक बाली ने शानदार स्वागत किया। उन्होंने शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर सभी को होली की शुभकामनाएं दी।
फूलों की होली की शोभायात्रा गंगे बाबा रोड स्थित चाचा की बगिया के पास से शुरू हुई जिसका नगर के विभिन्न क्षेत्रों में जोरदार स्वागत किया गया। इस शोभायात्रा में अनेक सुंदर-सुंदर झांकियां शामिल थी। यह शोभायात्रा पिछले 13 वर्षों से लगातार निकल रही है। इसके आयोजन में अमित कुमार अंकित सक्सेना मनोज पोपली मोंटी पार्षद सुरेश सैनी अखिलेश पराग शर्मा आशु रस्तोगी कपिल कुमार एवं उनके अन्य साथियों का काफी योगदान रहा। शोभा यात्रा मुख्य बाजार से होकर रतन सिनेमा रोड होते हुए अपने आयोजन स्थल पर जाकर संपन्न हुई।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
सांसद अजय भट्ट ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की गहनता से समीक्षा
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड कैडर के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दी तैनाती
एसएसपी पौड़ी श्री सर्वेश पंवार के निर्देशन में अभियान को मिली सफलता