रूद्रपुर, 12 मार्च,2025 मण्डलायुक्त दीपक रावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में जिला विकास प्राधिकरण द्वारा 79 लाख की लागत से बनायी जा रही पार्किंग का बुधवार को भूमि पूजन किया।
मण्डलायुक्त ने प्राधिकरण के माध्यम से कलेक्टेªट परिसर में 79 लाख की धनराशि से 160 चौपहिया व 50 दोपहियां वाहन क्षमता की पार्किगं का भूमि पूजन किया। उन्होने कहा कि कलेक्ट्रेट में प्रतिदिन अधिवक्ताओं, फरियादियों, वादकारियों व अन्य कार्यो से जनता आती है, मगर कलेक्ट्रेट में पार्किंग न होने के कारण वाहन सड़को पर इधर-उधर खड़ी रहती है जिससे आने-जाने वालों को परेशानियांे का सामना करना पड़ता है। उन्होने कहा कि कलेक्टेªट परिसर में पार्किंग बनने से सभी को पार्किंग सुविधा मिलेगी व कलेक्ट्रेट के भीतर एवं बाहर वाहन भी अनावश्यक रूप से सड़क पर खड़े नही होगें। उन्होने कहा कि यह पार्किंग भी लगभग तीन माह में पूर्ण हो जायेगी। इसके उपरांत श्री रावत ने कलेक्टेªट परिसर में पौधा रोपड़ भी किया।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण जय किशन, अपर जिलाधिकारी/सचिव जिला विकास प्राधिकरण पंकज उपाध्याय, संयुक्त मजिस्टेªट आशिमा गोयल, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, कौश्तुभ मिश्र, ओसी गौरव पाण्डेय, तहसीलदार दिनेश कुटौला आदि मौजूद थे।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
सांसद अजय भट्ट ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की गहनता से समीक्षा
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड कैडर के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दी तैनाती
एसएसपी पौड़ी श्री सर्वेश पंवार के निर्देशन में अभियान को मिली सफलता