देहरादून।सूचना महानिदेशक व उत्तराखण्ड फ़िल्म विकास परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बंशीधर तिवारी ने आज उत्तराखण्ड के प्रोडक्शन हाउस साउंडस्टार्सयूके (SoundStarsUK) के नवीनतम म्यूजिक वीडियो “कमाल करदे हो” की शूटिंग का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर श्री बंशीधर तिवारी ने प्रोडक्शन हाउस को अपनी शुभकामनाएं दी और उत्तराखण्ड को फ़िल्म डेस्टिनेशन के रूप में बढ़ावा देने के लिए साउंडस्टार्सयूके की सराहना की। उन्होंने कहा कि साउंडस्टार्सयूके उत्तराखण्ड के क्रिएटिव लैंडस्केप में शानदार योगदान दे रहा है। यह पहल न केवल राज्य की प्राकृतिक सुंदरता को दुनिया के सामने लाएगी, बल्कि स्थानीय कलाकारों और टेक्नीशियंस को भी बड़ा मंच प्रदान करेगी।
उत्तराखण्ड के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करते हुए, साउंडस्टार्सयूके ने राज्य की मनोरम लोकेशनों में 100 गानों की शूटिंग करने की योजना की घोषणा की। इस पहल से न केवल उत्तराखण्ड के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय प्रतिभाओं को भी बड़े स्तर पर पहचान मिलेगी।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
मुख्यमंत्री द्वारा प्रदत्त निर्देशों के क्रम में महानिदेशक सूचना की अध्यक्षता में गठित समितियों द्वारा पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के लिए लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय
आम महोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने “बीज संजीवनी अभियान” का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने किया ‘सेवा विधि‘ पुस्तक का विमोचन