रूद्रपुर, 21 मार्च, 2025 – जनपद के सभी तहसीलो में सर्किल दर निर्धारित करने हेतु जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरया ने शुक्रवार को सभी उप जिलाधिकारियो, सब रजिस्ट्रारों से वर्चुअल बैठक की। उन्होने सभी उप जिलाधिकारियो को सब रजिस्ट्रार के साथ बैठक कर दो दिन में सर्किल दर निर्धारित कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि सर्किल दर निर्धारण में किसी भी मार्गदर्शन की जरूरत हो तो अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व से जानकारी ले सकते है।
जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र का दो दिन में सर्किल रेट निर्धारण कर मुख्यालय भेजने के निर्देश दिये ताकि शीघ्र स्वीकृति हेतु शासन को भेजा जा सकें।
बैठक में अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार जोशी, मुख्य कोषाधिकारी डां0 पंकज कुमार शुक्ल उप नगर आयुक्त शिप्रा जोशी, सहायक आयुक्त निबंधक, उप जिलाधिकारी किच्छा कौस्तुभ मिश्र, तहसीलदार गिरीश जोशी सहित सभी उप जिलाधिकारी वर्चुअल जुड़े थे।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237
More Stories
उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट घोषित,इंटर में अनुष्का,हाईस्कूल में कमल और जतिन प्रदेश के टॉपर, सीएम धामी ने दीं बधाई
काशीपुर:गंदे काम का पुलिस ने किया भंडाफोड़
नशे को लेकर विधायक आदेश चौहान की प्रेस वार्ता,कहा उड़ता पंजाब होरहा है उधम सिंह नगर