किच्छा- उधम सिंह नगर उत्तराखंड…!
उत्तराखंड, किच्छा -मेरठ की मुस्कान की तरह उत्तराखंड की पारुल ने भी अपनी अय्याशी मे आड़े आ रहे पति हरीश की साँसे छीन ली। घटना की रात उसने अपने बॉयफ्रेंड रईस को घर बुलाया।
सोते हुए हरीश के मुँह पर तकिया रखा.. दोनों ने मिलकर गला दबाकर हरीश को मार डाला। अब पकडे गए तो रईस अहमद ने पारुल को बेकसूर बताया.. और खुद ही मर्डर की बात कही।
वह अंत तक अपने ‘बाबू शोना’ को बचाने की जुगत मे लगा रहा। मगर पुलिस ने दोनों से अलग अलग पूछताछ की तो केस खुल गया।
क्या हुआ उस रात…..!
प्रेमी रईस ने हरीश के दोनों हाथ कसकर पकड़े और पारूल ने तकिये से उसका मुंह दबा दिया। घुटन से हरीश काफी छटपटाया लेकिन उसकी जान नहीं गई। इस पर रईस ने एक हाथ से हरीश का मुंह दबाने के साथ ही दूसरे हाथ से उसके हाथ पकड़े थे। कुछ मिनट में ही हरीश की छटपटाहट बंद हो गई और मौत होने के बाद उसे खेत में फेंक दिया गया। यह सब खुलासा पकडे जाने के बाद रईस व पारुल ने पुलिस के सामने किया। दोनों को जेल भेज दिया गया है।
हरीश ने परिवार की पसंद को ठुकराकर पारूल को लव मैरिज कर जीवनसंगिनी बनाया, उसी ने अवैध संबंधों की खातिर उसे ठिकाने लगा दिया। दोनों के प्रेम की गांठ ऐसे खुली कि पारूल ने हरीश की सांसों की डोर तोड़ दी।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
सांसद अजय भट्ट ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की गहनता से समीक्षा
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड कैडर के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दी तैनाती
मुरादाबाद में अल्बीना बेकरी मालिक असद हत्याकांड: दो आरोपी गिरफ्तार, मुख्य साजिशकर्ता की तलाश तेज