रुद्रपुर।सरकार के 3 साल पूर्ण होने के शुभ अवसर पर जिला खेल कार्यालय उधम सिंह नगर के अधीन श्री मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम रुद्रपुर में प्रातः से जनपद स्तरीय अंडर -16 बालक/बालिका एवं ओपन बालक/बालिका क्रॉस कंट्री रेस एवं योगा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन/समापन एवं पुरस्कार वितरण श्री विकास शर्मा महापौर महोदय रूद्रपुर द्वारा किया गया। महापौर महोदय द्वारा पौधा रोपण भी किया गया। इस अवसर पर श्री मुख्य शिक्षा अधिकारी ऊधम सिंह नगर कुंवर सिंह रावत, जिला युवा कल्याण अधिकारी ऊधम सिंह नगर, नागेन्द्र शर्मा कुमाऊं विश्व विद्यालय नैनीताल, लोकसभा नैनीताल ऊधमसिंह नगर सांसद प्रतिनिधि श्री योगेश वर्मा, विजय वाजपेई,उपस्थित रहे। जिसमें लगभग सभी वर्ग में कुल 93 खिलाड़ियों द्वारा प्रतिभाग किया गया l जिसमें 6 – 6 स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर खेल विभाग उधम सिंह नगर के समस्त कर्मचारी एवं खेल प्रशिक्षक उपस्थित मौजूद रहे ।
संलग्न-पुरस्कृत खिलाड़ियों की सूची।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा जी की जयंती के अवसर पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया
गढ़वाल जनपद में हुई वाहन दुर्घटना पर शोक व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की
अनुभवों के आदान-प्रदान से प्रभावी नीति निर्माण से हिमालयी राज्य का निर्माण संभव