जसपुर। न्यायालय ने चेक बाउंस के दोषी को तीन माह कैद और 10 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। परिवादनी को 1.90 लाख रुपये देने का आदेश दिया। वर्ष 2021 में मोहल्ला भूपसिंह निवासी कमलेश रानी पत्नी पूरन सिंह से ग्राम उमरपुर निवासी वेदप्रकाश पुत्र प्रताप सिंह ने जान पहचान के चलते अपनी परेशानी बताकर डेढ़ लाख रुपये नकद लिए थे। इसके एवज में उसने कमलेश को चेक दिया था। चेक भुगतान के लिए बैंक में लगाने पर वह बाउंस हो गया। इस पर कमलेश ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से न्यायालय में परिवाद दायर किया। कमलेश के अधिवक्ता नितिन गोला ने सभी साक्ष्य कोर्ट में पेश किए। न्यायिक मजिस्ट्रेट मनोज राणा ने गवाहों के बयानों और पत्रावली का अवलोकन कर वेदप्रकाश को तीन माह के साधारण कारावास की सजा सुनाई।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
मुख्यमंत्री द्वारा प्रदत्त निर्देशों के क्रम में महानिदेशक सूचना की अध्यक्षता में गठित समितियों द्वारा पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के लिए लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय
आम महोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने “बीज संजीवनी अभियान” का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने किया ‘सेवा विधि‘ पुस्तक का विमोचन