बाजपुर। एक युवती की फोटो गलत तरीके से एडिट कर सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ शुक्रवार को केस दर्ज किया है। मामले में युवती ने पुलिस को तहरीर दी थी। कोतवाल प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती ने साइबर सेल रुद्रपुर में शिकायत देकर एक अज्ञात युवक पर उसकी फोटो को गलत तरीके से एडिट कर सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया था। आरोपा था कि यह युवक युवती से 8 हजार रुपये मांग कर उसको ब्लैकमेल भी कर रहा है। जिससे युवती मानसिक अवसाद में आ गई। साइबर सेल रुद्रपुर से कोतवाली में युवती की शिकायत पहुंची जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 63 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
सीमांत क्षेत्र में शहीद स्मारक एवं विशाल तिरंगे का लोकार्पण, सीएम धामी ने वीर शहीदों को किया नमन