नगर पालिका ने पूरी की टेंडर प्रक्रिया, 5.76 करोड़ रुपये से होगा निर्माण
जसपुर। पालिका ने नगर क्षेत्र की 46 सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया को पूरा कर लिया है। तीन माह के अंदर सड़कों के निर्माण कार्य के पूरा होने की उम्मीद है।
पालिका विभिन्न कोष से 5.76 करोड़ रुपये खर्च करेगी। बृहस्पतिवार को पालिकाध्यक्ष हाजी मो. नौशाद सम्राट के हवाले से ईओ शाहिद अली ने बताया कि नए बोर्ड गठित होने के बाद पहली बार सभासदों ने अपने-अपने वार्ड की सड़क निमार्ण कार्य के लिए अर्जी दी थी। इस पर बोर्ड ने राज्य एवं केंद्र वित्त आयोग समेत पालिका कोष के तहत नगर क्षेत्र की 46 सड़कों एवं नालियों के निर्माण कराने की सहमति दी थी। 29 मार्च को टेंडर प्रक्रिया पूरा कर ठेकेदारों को ठेका दे दिया गया हैं। इनमें श्मशान घाट का सौंदर्याकरण एवं मिट्टी भरान और बाउंड्रीवाल भी शामिल है।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
मुख्यमंत्री द्वारा प्रदत्त निर्देशों के क्रम में महानिदेशक सूचना की अध्यक्षता में गठित समितियों द्वारा पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के लिए लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय
आम महोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने “बीज संजीवनी अभियान” का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने किया ‘सेवा विधि‘ पुस्तक का विमोचन