जसपुर। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने प्रतिबंधित ग्रीष्मकालीन धान के विरोध में धरना प्रदर्शन दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री से प्रतिबंध हटाने की मांग की।
भाकियू के सदस्यों ने शनिवार को मंडी परिसर में धरना दिया। इसके बाद उन्होंने सीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम चतर सिंह चौहान को देकर कहा कि सरकार की ओर ग्रीष्मकालीन धान पर लगाया गया प्रतिबंध किसानों के हित में नहीं है। प्रशासन उनके लगे धान को नष्ट कर रहा है। जो उचित नहीं है।इसकी जगह सरकार मक्के की खेती के लिए प्रेरित कर रही है। कहा किसान मक्के की खेती तभी करेगा जब सरकार मक्के की खरीद एमएसपी पर करेगी। उन्होंने कहा कि ऊर्जा निगम किसानों से जबरन विद्युत बकाया बिलों की वसूली कर रहा है जबकि उनकी गेहूं की फसल अभी तक नहीं आई है।
इससे किसान विद्युत बिल देने में असमर्थ हैं। उन्होंने धान को नष्ट न करने एवं किसानों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई न किए जाने की मांग की। वहां ब्लॉक अध्यक्ष अमनप्रीत सिंह, सुखवीर भुल्लर, रविंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह, बलजिंदर सिंह आदि थे।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउण्ड, देहरादून में महिला जन आक्रोश रैली में प्रतिभाग किया
मुख्यमंत्री धामी बोले, हिमालयी राज्य आपसी सहयोग और अनुभवों से करें नीति निर्माण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा जी की जयंती के अवसर पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया