जसपुर।पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ पूरा देश गुस्से मे हैँ।शहर शहर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैँ।इसी के तहत जसपुर मे भी आज सेकड़ो लोग सड़को पर उतरे। जनआक्रोश रैली निकाल कर लोगो ने अपना आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान पाकिस्तान का पुतला भी जलाया गया।साथ ही मृतको को श्रद्धांजलि भी दीं गई।
आज शाम भाजपा नेता व पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल के आह्वान पर भाजपा, व्यापार मंडल, बार एसो. शिक्षक संघ, अग्रवाल सभा,मेडिकल एसोसिएशन, व्यापार मंडल, कश्यप समाज, समदर्शी संस्था, लायंस क्लब, मुस्लिम समाज, हिजांम, विहिप, बजरंग दल, प्रजापति समाज आदि संगठनों के लोग गांधी पार्क पर एकत्र हुए। वहां से जनआक्रोश रैली के रूप में नगर के मुख्य मार्ग, ठाकुर मंदिर, बारी चौक, मेन बाजार, कोतवाली रोड होते हुए सुभाष चौक पहुंचे। लोग आगे पाकिस्तान का पुतला, पाकिस्तान मुर्दाबाद नारे लिखी तख्ती, मशाल लेकर चल रहे थे। सुभाष चौक पर पुतले की जूतो चप्पलों से पिटाई के बाद उसका दहन किया गया।इस दौरान एससी आयोग अध्यक्ष मुकेश कुमार, डा. एमपी सिंह, डा. सूदेश,राजकुमार, विशाल, कमल चोहान, तरूण गहलोत, मो. यामीन, संजय राजपूत,हरिओम सिंह, रणवीर सिंह चौधरी,अवलोक जैन,रोबी पधान,जुम्मा खां, अवलोक गोयल, आरपी सिंह, मनोज चौहान, राजकुमार, यशपाल सिंह, अशोक खन्ना, नीलकमल, विमल, अनिल नागर, अंकुर, उमा विश्नोई, बीना, सुरेंद्र सिंह, मदन सिंह सहित बड़ी संख्या मे लोग मौजूद रहें।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
सांसद अजय भट्ट ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की गहनता से समीक्षा
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड कैडर के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दी तैनाती
एसएसपी पौड़ी श्री सर्वेश पंवार के निर्देशन में अभियान को मिली सफलता