अंतरराष्ट्रीय युवा पर्वतारोही परवेन्द्र सिंह ने अपनी 3री (तीसरी)अंतरराष्ट्रीय चोटी कोकिया फतह
जसपुर के युवा पर्वतारोही परवेन्द्र सिंह ने वियतनाम की सबसे ऊँची चोटी को किया फतह
जसपुर।जसपुर के परवेन्द्र सिंह ने वियतनाम महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी को फतह करके एक नया कीर्तिमान स्थापित कर जसपुर सहित प्रदेश और देश का नाम रोशन किया हे।
वियतनाम का सबसे ऊँचा पर्वत फान्सीपान (Fansipan) है, जिसे स्थानीय रूप से “इंडोचीन की छत” (Roof of Indochina) भी कहा जाता है।
इसकी ऊँचाई लगभग 3,147.3 मीटर (10,326 फीट) है।
इस अभियान के लिये परवेन्द्र दिल्ली से 23 अप्रैल 2025 को हवाई जहाज से वियतनाम के लिये रवाना हुये थे 24 को वियतनाम पहुंचने के बाद वहां से 25 तारीख को हनोई शहर पहुचे, फिर हनोई से चलकर 26 तारीख को अगले शहर सापा पहुचे। सापा शहर मे एक दिन का प्रशिक्षण लिया।
26 को शाम को वियतनाम की सबसे ऊंची चोटी माउंट फांसिपन 3143 मीटर को फतह करने के लिये रवाना हुएँ लगातार चलने के बाद 27 तारीख को सुबह 8 बजे नेशनल पार्क पहुचे, वहा पहुंचने के बाद अपने कागजी कार्य को पूरा किया, उसके बाद 8.45 पर आगे की चढाई पूरा करने के बाद 12 बजे कैंप 1 पर पहुंचें, थोड़ा देर आराम करने के बाद कैंप 2 के लिये रवाना हुये कठिन चढाई चढ़ने के बाद वो बजे कैंप 2 पर पहुंचें.. कुछ देर आराम करने के बाद कठिन चढाई के बाद वियतनाम की सबसे ऊंची चोटी माउंट फांसिपन 3143 मीटर की चोटी को 3.55 पर फतह किया।.
परवेन्द्र ने इन चोटियों पर भी लहराया हे तिरंगा
27 वर्षीय परवेन्द्र अभी तक इन मुख्य चोटियों पर लहराया तिरंगा एवं जन जागरूकता के लिए दिये संदेश।।
- अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो(19340फिट)पर तिरंगा फहरा चुके है ।
- मलेशिया की सबसे ऊँची छोटी माउंट किनाबालू (13440 फुट )
- फ्रेंडशिप पीक हिमाचल
- शीतीधार पीक हिमाचल

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237
More Stories
हैवानियत:ईद के दिन सरेराह युवक पर चाकुओं से किए वार, गला रेतकर की निर्मम हत्या
जसपुर मे शांति पूर्ण व अकीदत के साथ मनाई गई ईदउळ अज़हा का तोहार
खटीमा:दोस्त की जन्मदिन पर पार्टी करने जारहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत