रुद्रपुर। जिले में भीषण गर्मी को देखते हुए पूर्व में स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों के समय को सुबह 7:00 बजे से 11:30 बजे तक सीमित किया गया था। लेकिन अब इस आदेश में आंशिक संशोधन किया गया है। नए आदेश के अनुसार, कक्षा 1 से 12 तक के सभी राजकीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन प्रातः 7:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक किया जाएगा।
जिलाधिकारी कार्यालय द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि विद्यार्थियों की सुरक्षा के साथ-साथ शैक्षणिक गतिविधियों की निरंतरता बनाए रखने के उद्देश्य से यह संशोधन किया गया है।
जिलाधिकारी ने चेतावनी दी है कि इस आदेश का उल्लंघन आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 51 (ख) के अंतर्गत दंडनीय अपराध की श्रेणी में आएगा।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
राम नगरी में बनेगा धामी सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट राज्य अतिथि गृह, श्रद्धालुओं को सहूलियत और संस्कृति को मिलेगा राष्ट्रीय मंच
सीएम धामी के निर्देश पर जिलाधिकारी विशाल मिश्रा स्वयं ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर व्यवस्थाओं की निगरानी
जसपुर क्षेत्र में 08 अल्ट्रासाउंड केंद्रों का औचक निरीक्षण, 03 केंद्रों को नोटिस जारी