जसपुर। राजकीय प्राथमिक स्कूल कासमपुर में एक दिन पहले बच्चों की हाजिरी रजिस्टर में भरने वाले प्रधानाध्यापक को एबीओ कार्यालय बाजपुर से अटैच किया है। कुछ दिन पहले उनके निलंबन की कार्रवाई की गई थी। बीते 15 अप्रैल को मनोज कुमार नामक युवक की शिकायत पर एसडीएम चतर सिंह चौहान ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय कासमपुर का
निरीक्षण किया था। जांच के दौरान प्रधानाध्यापक महेंद्र सिंह एक अन्य शिक्षक मौजूद मिले। एसडीएम को हाजिरी रजिस्ट्रर पर 16 अप्रैल की हाजिरी भी एडवांस में भरी मिली थी। एसडीएम ने मामले की रिपोर्ट सीडीओ को भेजी थी। सीडीओ के निर्देश पर डीईओ प्रा. शिक्षा हरेंद्र मिश्रा ने प्रधानाध्यापक को निलंबित कर उन्हें बाजपुर उपशिक्षा अधिकारी कार्यालय से अटैच किया है।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 63 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
सीमांत क्षेत्र में शहीद स्मारक एवं विशाल तिरंगे का लोकार्पण, सीएम धामी ने वीर शहीदों को किया नमन