जसपुर। चोरों ने फैक्ट्री में घुसकर हजारों रुपये का सामान उड़ा लिया। फैक्ट्री स्वामी ने चोरों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। मोहल्ला नईबस्ती निवासी मो. गुलफाम पुत्र अब्दुल तालिब ने कहा कि बीती चार मई को उनकी फैक्ट्री अनाबिया इंटरप्राइजेज, बहादुरपुर रोड हमीरावाला में अज्ञात चोरों ने घुसकर मोटरों की कॉपर, वायर, मशीन आदि चोरी कर ली। कहा कि फैक्ट्री में निर्माण कार्य चल रहा है। फैक्ट्री की चाबी काम कर रहे मिस्त्री के पास रहती है। गुलफाम ने चोरों को पकड़कर कार्रवाही की मांग की है। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाही शुरू कर दी है।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
मुख्यमंत्री द्वारा प्रदत्त निर्देशों के क्रम में महानिदेशक सूचना की अध्यक्षता में गठित समितियों द्वारा पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के लिए लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय
आम महोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने “बीज संजीवनी अभियान” का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने किया ‘सेवा विधि‘ पुस्तक का विमोचन