Jaspur Times

News Portal

खेल के विवाद में युवक को पड़ोसी ने पेट में मारा चाकू, मुकदमा दर्ज

उधम सिंह नगर उत्तराखंड 16 फरवरी 2024

जसपुर।वॉलीबॉल खेल के विवाद में युवक को उसके पड़ोसी ने पेट में चाकू मार दिया। इससे उसकी पेट की आंत बाहर निकल आई। इसके बाद युवक को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत को देखते हुऐ हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। जानकारी के मुताबिक कल देर शाम तहसील के समीप कुछ युवक वॉलीबॉल खेल रहे थे। बताते हैं कि इस दौरान तहसील रोड निवासी गुलशेर (20 वर्ष) पुत्र जमील अहमद की पड़ोसी युवक से खेल को लेकर नोकझोंक हो गई। गुस्साए युवक ने अपनी अंटी में से चाकू निकाल कर गुलशेर के घोंप दिया। इससे उसकी आंतें बाहर आ गईं। इससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। मोहल्ले के लोगों ने परिजनों को सूचना दी। परिजन घायल गुलशेर को अस्पताल लेकर पहुंचे। ईएमओ डॉ. महताब ने घायल का प्राथमिक उपचार कर उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो के खिलाफ नामदर्ज अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही शुरू कर दी हे।