जसपुर। नगर पालिका ने दूसरे दिन भी अभियान चलाकर छह बीघा जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराया। दो दिन के भीतर नगर पालिका प्रशासन 11 बीघा भूमि कब्जे से मुक्त करा चुका है। बता दें कि मंगलवार को पालिका एवं राजस्व विभाग की टीम ने ग्राम गांगुवाला में पांच बीघा बंजर भूमि को कब्जा मुक्त कराया था। बुधवार को इस क्रम में ग्राम अमृतपुर पट्टी में वेयर हाउस से कलियावाला रोड पर पालिका एवं राजस्व विभाग की टीम ने पहुंचकर पालिकाध्यक्ष नौशाद सम्राट की मौजूदगी में छह बीघा भूमि को जेसीबी से अतिक्रमण हटवाया। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि जमीन पर तारबाड़ कर पालिका की भूमि का बोर्ड लगवा दिया है।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउण्ड, देहरादून में महिला जन आक्रोश रैली में प्रतिभाग किया
मुख्यमंत्री धामी बोले, हिमालयी राज्य आपसी सहयोग और अनुभवों से करें नीति निर्माण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा जी की जयंती के अवसर पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया