March 7, 2026

Jaspur Times

News Portal

स्मैक तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रुद्रपुर।बरेली से स्मैक बेचने आए दो युवकों को पुलिस और एएनटीएफ ने काली मंदिर के निकट गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से 51.72 ग्राम स्मैक बरामद की। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत केस पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है।

सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी ने बताया कि बुधवार की देर शाम एसआई मनोज कुमार सिंह और दीपक बोरा ने एएनटीएफ के साथ हल्द्वानी रोड पर शिवा इलेक्ट्रानिक धर्मकांटे के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की। इस बीच आदित्य चौक की ओर से बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस टीम को देखकर वे बाइक मोड़कर वापस जाने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने दोनों युवकों को पकड़ लिया।पूछताछ में उन्होंने अपना नाम ओमबाबू और अजयपाल निवासी डंडिया नजमूल निशा थाना क्वलड़िया बरेली बताया। तलाशी लेने पर ओमबाबू से 27.94 ग्राम व अजयपाल से 23.78 ग्राम स्मैक बरामद की गई। सीओ ने बताया कि दोनों यह स्मैक सुशीला निवासी ग्राम डंडिया थाना भूता बरेली से खरीदकर कमीशन के लालच में बेचने आए थे। दोनों तस्करों से पूछताछ की गई है। बरेली से उत्तराखंड की ओर नशे का सामान बेचने आने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।