देहरादून।सीएम धामी ने सचिवालय में पलायन निवारण आयोग की समीक्षा बैठक की। इस दौरान राज्य में रिवर्स पलायन कर चुके लोगों के अनुभवों को साझा करने के लिए एक उपयुक्त प्लेटफॉर्म उपलब्ध करवाए जाने एवं ऐसे लोगों के सुझावों को विभिन्न योजनाओं में सम्मिलित करने के निर्देश दिए। हमारा उद्देश्य है कि अन्य लोग भी इन सफलताओं से प्रेरित होकर स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ाएं।
बैठक के दौरान स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को पेशेवर दक्षता प्रदान करवाए जाने के निर्देश दिए, जिससे उनके उत्पादों की ब्रांडिंग और मार्केटिंग बेहतर हो सके और उन्हें उचित मूल्य प्राप्त हो। मातृशक्ति की सक्रिय भागीदारी आने वाले समय में उत्तराखण्ड को देश के श्रेष्ठ राज्यों में स्थान दिलाएगी, जहाँ नारी शक्ति के जुनून, हौसले और हुनर का सम्मान होगा।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
विजयदशमी असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक : अजय भट्ट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रही हैं महिलाएं
स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया