March 7, 2026

Jaspur Times

News Portal

भाजपा ने महुआडाबरा और भरतपुर मंडल की कार्यकारिणी का विस्तार किया

जसपुर। महुआडाबरा और भरतपुर मंडल की कार्यकारिणी का विस्तार कर दिया है। महुआडाबरा अध्यक्ष मनप्रीत लाडी ने मनदीप चौधरी, राजेंद्र सिंह, मनदीप चौहान, माया सैनी को उपाध्यक्ष, शुभम चौहान, विमल सागर महामंत्री, सीटू सिंह, नीरज मीणा, नीतू चौहान, ब्रह्मपाल सिंह मंत्री, महिपाल गुप्ता कोषाध्यक्ष, दयाराम सिंह मंडल कार्यालय मंत्री, सीताराम सैनी मंडल मीडिया संयोजक, अभिषेक चौहान आईटी संयोजक, शैलेंद्र सैनी सोशल मीडिया संयोजक बनाये गए। भरतपुर मेघावाला मंडल अध्यक्ष राजकुमार गुंबर ने राजू ठाकुर, लक्ष्मी भंडारी, सुरेश लोहिया, अनुज शर्मा को उपाध्यक्ष, हरप्रीत हैप्पी, सतपाल यादव को महामंत्री, पुनीत बाठला, कंचन देवी, अंकुर जाटव, नवल सिंह को मंत्री, दीपक गिरी कोषाध्यक्ष, चरणजीत सिंह कार्यालय मंत्री, जितेंद्र यादव मीडिया संयोजक, भास्कर तिवारी आईटी संयोजक, हरदीप सिंह को मीडिया संयोजक बनाया है।