देहरादून।राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से राजभवन में उत्तराखण्ड भ्रमण पर आए 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया के नेतृत्व में आयोग के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे।
16वें वित्त आयोग का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय उत्तराखण्ड दौरे पर है। राजभवन में उनके सम्मान में राजकीय भोज का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया गया। सांस्कृतिक संध्या में लोक कलाकारों ने उत्तराखण्ड के पारंपरिक लोक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दी जिसमें यहां की समृद्ध लोक परंपराओं की झलक देखने को मिली।
इस अवसर पर प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर, मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2026: यात्रियों को मिल रही त्वरित एवं प्रभावी चिकित्सा सुविधा
राम नगरी में बनेगा धामी सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट राज्य अतिथि गृह, श्रद्धालुओं को सहूलियत और संस्कृति को मिलेगा राष्ट्रीय मंच
सीएम धामी के निर्देश पर जिलाधिकारी विशाल मिश्रा स्वयं ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर व्यवस्थाओं की निगरानी