देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्चाधिकारियों के साथ बैठक कर राज्य में भ्रष्टाचार, अवैध अतिक्रमण और धर्मांतरण के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाए और टोल फ्री नंबर 1064 का व्यापक प्रचार किया जाए।
मुख्यमंत्री ने आधार कार्ड सहित सभी सरकारी दस्तावेजों के कड़ाई से सत्यापन के निर्देश दिए और कहा कि गलत दस्तावेज जारी करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। धर्मांतरण से जुड़े मामलों की विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है।
उन्होंने कहा कि सरकारी भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाने का अभियान निरंतर जारी रखा जाए। मुक्त कराई गई भूमि पर दोबारा अतिक्रमण न हो, यह भी सुनिश्चित किया जाए। शत्रु संपत्तियों की स्थिति पर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया।
सरकारी भवनों के निर्माण में स्थानीय श्रमिकों को प्राथमिकता देने और निर्माण में पारंपरिक पर्वतीय वास्तुशैली को अपनाने के निर्देश भी दिए गए। सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा सघन चेकिंग अभियान चलाने के लिए भी कहा गया।
उपस्थित अधिकारी:
प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम,
अपर पुलिस महानिदेशक वी. मुरूगेशन,
ए.पी. अंशुमन,
सचिव विनोद कुमार सुमन,
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी,
पराग मधुकर ढकाते।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
सांसद अजय भट्ट ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की गहनता से समीक्षा
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड कैडर के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दी तैनाती
एसएसपी पौड़ी श्री सर्वेश पंवार के निर्देशन में अभियान को मिली सफलता