देहरादून।देश के कुछ राज्यों में कोविड संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने से प्रदेश सरकार भी सतर्क हो गई हैं। राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) व एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (आईडीएसपी) की ओर से कोविड रोकथाम के लिए राज्य को निगरानी बढ़ाने के दिशानिर्देश दिए गए। इस पर स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों को सतर्क रहने को कहा है।
बीते एक सप्ताह से महराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु में कोविड संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इस समय प्रदेश में चारधाम यात्रा संचालित होने के साथ पर्यटन सीजन भी है। यात्रा में सबसे अधिक तीर्थयात्री इन्हीं राज्यों से आ रहे हैं। इसके अलावा दुनिया के हर कोने से लोग यात्रा में पहुंच रहे हैं।सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि कोविड प्रबंधन और रोकथाम के लिए सभी जिलों के सीएमओ को निगरानी बढ़ाने के दिशानिर्देश दिए गए। प्रदेश में अभी तक सामान्य स्थिति है, लेकिन कोविड संक्रमण रोकने के लिए सतर्कता जरूरी है।यदि किसी मरीज की जांच में कोविड संक्रमण की पुष्टि होती है तो संक्रमित सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग की जाएगी। कोविड जांच, संक्रमित मरीजों की संख्या, अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या की जानकारी अनिवार्य रूप से आईडीएसपी पोर्टल पर देनी होगी।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
मुख्यमंत्री द्वारा प्रदत्त निर्देशों के क्रम में महानिदेशक सूचना की अध्यक्षता में गठित समितियों द्वारा पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के लिए लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय
आम महोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने “बीज संजीवनी अभियान” का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने किया ‘सेवा विधि‘ पुस्तक का विमोचन