रुद्रपुर 28 मई, 2025 मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार ने बुधवार को विकास भवन से विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 के अन्तर्गत 03 कृषि प्रचार रथों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि खरीफ फसल चक्र से पूर्व विकसित संकल्प अभियान जो 29 मई से 12 जून 2025 तक चलाया जायेगा। इस दौरान तीनों कृषि प्रचार रथ जनपद के सभी न्यायपंचायतों में जाकर कृषकों को जागरूक करेगें तथा कृषकों हेतु देश व प्रदेश सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर कृषकों को जागरूक करेगें ताकि अधिक से अधिक कृषक योजनाओं का लाभ उठा सकें। उन्होने कहा कि कृषि प्रचार वाहनों द्वारा कृषकों को कृषि वैज्ञानिको द्वारा नई तकनीकी की जानकारियां दी जायेगी ताकि कृषक अपनी खेती-बाड़ी में नई तकनीकी का उपयोग कर लाभ उठा सकेगेें। उन्होने कहा कि कृषकों के उपयोगी सुझाव भी लिये जायेगें ताकि उन सुझावों को कृषि कल्याण की योजनाओं में समाहित किया जायेगा। उन्होने सभी कृषक भाईयों से अपील की कि कृषक रथों के माध्यम से दी जा रही महत्वपूर्ण जानकारियों का अधिक से अधिक लाभ उठाये।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, मुख्य कृषि अधिकारी डॉ0 अभय सक्सेना, जिला आयुर्वेदिक युनानी अधिकारी डॉ0 आलोक शुक्ला, जिला युवा कल्याण अधिकारी बीएस रावत आदि मौजूद थे।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा जी की जयंती के अवसर पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया
गढ़वाल जनपद में हुई वाहन दुर्घटना पर शोक व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की
अनुभवों के आदान-प्रदान से प्रभावी नीति निर्माण से हिमालयी राज्य का निर्माण संभव