जसपुर।बद्री-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी का आज भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। अध्यक्ष पद ग्रहण करने के बाद श्री द्विवेदी पहली बार क्षेत्र में पहुंचे, जहां स्थानीय कार्यकर्ताओं उनका जोरदार अभिनंदन किया।
अपने तेय कार्यक्रम के तहत
बद्री-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी
चिकित्सा प्रकोष्ठ के पूर्व सहसंयोजक व वरिष्ठ भाजपा नेता डॉक्टर एमपी सिंह के कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने काशीपुर भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज पाल के नेतृत्व में उनका भव्य स्वागत किया ।इस दौरान श्री द्विवेदी ने सभी के सहयोग और समर्थन के लिए आभार प्रकट किया तथा यह विश्वास दिलाया कि बद्रीनाथ और केदारनाथ धामों की व्यवस्थाएं और श्रद्धालुओं की सुविधाएं सर्वोच्च प्राथमिकता पर रहेंगी। उन्होंने कहा कि धार्मिक पर्यटन के साथ-साथ धामों के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों को संरक्षित रखने के लिए वे प्रतिबद्ध हैं।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता सुरेंद्र चौहान , भाजपा नगर अध्यक्ष राजकुमार चौहान, पूर्व जिला महामंत्री डॉक्टर सुदेश चौहान, महामंत्री विशाल कश्यप एडवोकेट, डॉक्टर एमपी सिंह चौहान, रवि मणि, गौरव प्रजापति, हृदेश चौहान, मास्टर भूदेवसिंह चौहान, अशोक कुमार, विनीत चौहान, सूर्य चौहान, कृष्ण कुमार काका, मनोज चौहान आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 63 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
सीमांत क्षेत्र में शहीद स्मारक एवं विशाल तिरंगे का लोकार्पण, सीएम धामी ने वीर शहीदों को किया नमन