जसपुर, । जसपुर में शनिवार की रात एक युवक ने अवैध संबंधों के शक में हुए झगड़े के बाद धारदार हथियार से गला रेतकर पत्नी की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। रविवार सुबह वारदात की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर, पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर आरोपी युवक (दामाद) के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने भी मौके पर पहुंचकर अफसरों से वारदात की जानकारी ली। गांव मंडुआखेड़ा में रविवार सुबह हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस को 32 वर्षीय नीमा पत्नी राहुल का शव घर में खून से लथपथ पड़ा मिला।उसके सिर, गला, हाथ, पैर पर धारदार हथियार वार किए गए थे। अधिक रक्तस्राव होने से उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने फॉरेंसिंक टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य एकत्र किए। कोतवाल जगदीश ढकरियाल ने बताया कि महिला की हत्या उसके पति राहुल ने धारदार हथियार से की है। हत्या के बाद से आरोपी राहुल पुत्र दिलीप सिंह फरार हो गया।। बताया कि राहुल हलवाई की दुकान पर काम करता था। जबकि उसकी पत्नी एक फैक्ट्री में काम करती थी। वह अपनी पत्नी पर शक करता था। शनिवार रात को अवैध संबंधों के शक में दोनों में झगड़ा हुआ था। इसके बाद उसने हत्या की वारदात को अंजाम दिया। बता दें कि राहुल की शादी नौ साल पहले बिजनौर के कस्बा रेहड़ के ग्राम इमरतपुर निवासी नन्हे सिंह पुत्र शिवनाथ की पुत्री नीमा से हुई थी। अब उसके दो बच्चे हैं। बताया कि नन्हे सिंह की तहरीर पर आरोपी राहुल के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। नन्हे सिंह ने बेटी के साथ मारपीट कर उत्पीड़न करने एवं धारदार हथियार से हत्या करने का आरोप लगाया है।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
मुख्यमंत्री द्वारा प्रदत्त निर्देशों के क्रम में महानिदेशक सूचना की अध्यक्षता में गठित समितियों द्वारा पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के लिए लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय
आम महोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने “बीज संजीवनी अभियान” का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने किया ‘सेवा विधि‘ पुस्तक का विमोचन