जसपुर। आगामी ईद-उल-अजहा पर्व को लेकर जसपुर कोतवाली परिसर में मंगलवार को अमन कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपजिलाधिकारी, कोतवाल,नगर पालिका अध्यक्ष, ईदगाह कमेटी के सदस्य और नगर के संभ्रांत लोग शामिल हुए।
बैठक का उद्देश्य त्यौहार के दौरान शांति, सद्भाव और कानून व्यवस्था को बनाए रखना था। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कुर्बानी केवल बंद स्थानों पर की जाए और कुर्बानी के बाद उत्पन्न अवशेषों का उचित और सुरक्षित निस्तारण किया जाए। खासतौर पर यह हिदायत दी गई कि किसी भी हालत में अवशेष खुले स्थानों पर न फेंके जाएं, जिससे वातावरण स्वच्छ बना रहे और सामाजिक सौहार्द प्रभावित न हो।
बैठक मे मौजूद गणमान्य लोगो के सुझाव और समस्या को सुना गया और पर्व को सकुशल तरीके से सम्पन्न कराए जाने हेतु हर समस्या के समाधान करने और प्रत्येक सुझाव पर गौर करने का आश्वाशन दिया गया।
उपजिलाधिकारी चतर सिंह ने आम जनता से अपील की कि पर्व को शांतिपूर्ण और भाईचारे के माहौल में मनाएं तथा किसी भी अफवाह या उकसावे से बचें।प्रशासन ने यह भी भरोसा दिलाया कि पर्व के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल सक्रिय रहेगा।इस के अलावा अधिकारीयों ने विशेष रूप से कहा कि निर्धारित कुर्बान गाह पर ही कुर्बानी की जाए व क़ुर्बान गाह के चारों तरफ़ पर्दे लगाकर सुरक्षित किया जाए , निर्धारित रस्तों से ही कटे मीट को ढक कर ले जाया जाए । सभी गणमान्य लोगो से यह भी विनती की गई के क़ुर्बानी की वीडियो और फोटो का सोशल मीडिया पर इस प्रकार प्रचार ना किया जाए की किसी की भावनाए आहत हो!बैठक मे उपजिलाधिकारी चतर सिंह चौहान, कोतवाल जगदीश ढकरियल, एसएसआई जावेद मालिक, चेयरमेन नौशाद सम्राट, अशोक खन्ना,शहर इमाम कारी अयूब,नफीस सदर,हाजी हमीद, साईद नेता,हकीम ज़फर,जहीर ग़ुज्जर,सभासद रोबी पधान, शहज़ाद,वसीम, यामीन,रोशन अली,सोनू कादरी,आदि मौजूद रहें।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
मुख्यमंत्री द्वारा प्रदत्त निर्देशों के क्रम में महानिदेशक सूचना की अध्यक्षता में गठित समितियों द्वारा पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के लिए लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय
आम महोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने “बीज संजीवनी अभियान” का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने किया ‘सेवा विधि‘ पुस्तक का विमोचन