Jaspur Times

News Portal

जसपुर:व्यापार मंडल चुनाव का बजा बिगुल, तीन पदों के लिए सात लोगो ने किया नामांकन

कल होगी नाम वापसी, 16 को डाले जायँगे वोट

जसपुर।व्यापार मंडल के चुनाव में अध्यक्ष पद पर दो प्रत्याशीयों ने आज अपना नामांकन दाखिल किया है।जबकि महामंत्री के लिए दो और कोषाध्यक्ष पद पर तीन उम्मीदवारो ने अपना नामांकन करवाया है। चुनाव अधिकारीयों ने बताया कि कल शाम चार बजे तक नाम वापसी होंगी। और 16 जून को मतदान संपन्न होगा। उसी दिन मतगणना और चुनाव परिणामों घोषणा की जाएगी।

आज कोतवाली के सामने धर्मशाला परिसर में चुनाव अधिकारी राजाराम राजपूत, निकेश अग्रवाल, तरूण बंसल, सतीश अरोरा, इस्लाम हुसैन के समक्ष अध्यक्ष पद के लिए हरिओम सिंह, खालिद अख्तर ने पर्चे भरे। महामंत्री पद पर पूर्व महामंत्री रहे विमल अग्रवाल रमन और महफूज मंसूरी तो कोषाध्यक्ष पद पर अर्पित रस्तोगी, मो. आसिफ, इब्राहीम ने अपने नामांकन दाखिल किए। चुनाव अधिकारी राजाराम राजपूत, निकेश अग्रवाल ने बताया कि तीन पदों पर सात लोगों ने पर्चे भरे हैं।पर्चों की जांच की जा रही है। शुक्रवार को नाम वापसी की प्रकिया होगी।

हरिओम सिंह ने जुलूस निकाल कर किया दमदार नामांकन

जसपुर। अध्यक्ष पद के लिए सब से मजबूत दावेदार माने जा रहें हरिओम सिंह ने पूरा दमखम दिखाते हुये नगर मे जुलुस निकाल कर अपना नामांकन किया। रेड क्रास सोसइटी के अध्यक्ष हरिओम सिंह ने अध्यक्ष पद पर नामांकन करने से पहले अपने समर्थको के साथ नगर में जुलूस निकालकर समर्थन मांगा। जुलूस, ठाकुरद्वारा बस अड्डे से शुरू होकर मेंनबजार धर्मशाला परिसर पहुंचा। इस दौरान हरिओम सिंह एवं सर्मथकों ने व्यापारियों से अपने पक्ष में वोट करने की अपील की। जुलुस के दौरान व्यापारीयों मे खसा उत्साह देख़ने को मिला।जुलुस मे पूर्व अध्यक्ष त्रिलोकचंद अरोरा, अशोक खन्ना, मनीष अग्रवाल, राजीव गोयल,संजय राजपूत, सिद्धार्थ मोहन सिंघल, संजय शर्मा,अंकुर सक्सेना, मोहम्मद यामीन, राकेश अरोरा, अंकुर बंसल, महाराज सिंह, रंजीत बेहगल, मनीष गर्ग, विनोद अरोरा, महेंद्र अरोरा, नीरज अरोरा, ,वेदा नन्द शर्मा, उस्मान, डॉ. वीर सिंह गौतम,आदि मौजूद रहे।