April 24, 2026

Jaspur Times

News Portal

खटीमा:दोस्त की जन्मदिन पर पार्टी करने जारहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत

खटीमा में दोस्त की जन्मदिन पर पार्टी करने बूम क्षेत्र जा रहे एक युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। खटीमा के वार्ड 10 में मैदा मिल के पीछे रहने वाले अशोक (20) पुत्र प्रेम शंकर और सितारगंज रोड निवासी अस्मित अपने दोस्त की बर्थ-डे पार्टी मनाने के लिए रविवार दोपहर बाद खटीमा से टनकपुर के बूम क्षेत्र के लिए निकले थे।

जानकारी के अनुसार अशोक और अस्मित एक बाइक में सवार थे, जबकि तीन दोस्त दूसरी मोटरसाइकिल पर थे। चिड़ियाघोल स्थित एसएसबी कैंप के पास बाइक पैरापिट से टकरा गई। इसमें अस्मित और अशोक सिंह घायल हो गए। ग्रामीण मुकेश, रोशन खाती आदि ने दोनों को 108 एंबुलेंस से उप जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।खटीमा उप जिला अस्पताल में डॉक्टर ने अशोक को म़ृत घोषित कर दिया। उसकी मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। देर शाम खटीमा उप जिला अस्पताल में परिजनों के साथ ही पड़ोस के लोग पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि अशोक चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। वह खटीमा स्थित एक फैक्टरी में नौकरी करता था। गंभीर रूप से घायल अस्मित को पीलीभीत यूपी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

You may have missed