देहरादून।विकसित कृषि संकल्प अभियान-2025 के तहत भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) से संबद्ध भारतीय मृदा एवं जल संरक्षण संस्थान, देहरादून की वैज्ञानिक टीमों ने विकासनगर, कालसी, सहसपुर और बहादराबाद के 19 गांवों का दौरा किया। इस दौरान वैज्ञानिकों ने खरीफ फसलों के बेहतर प्रबंधन, जल-संरक्षण, मृदा स्वास्थ्य सुधार और भूमि क्षरण रोकथाम संबंधी जानकारी किसानों को दी।
वैज्ञानिकों ने किसानों को जल संचयन, जीवनरक्षक सिंचाई, मृदा परीक्षण, नमी संरक्षण तकनीक और मिट्टी सुधार उपायों की जानकारी दी। उन्होंने स्थानीय जलवायु और संसाधनों के अनुसार उपयुक्त फसलों के चयन पर विशेष बल दिया। यह अभियान वैज्ञानिक सलाह के जरिये क्षेत्रीय जरूरतों को पूरा करने और किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में एक ठोस प्रयास है, जो टिकाऊ कृषि को नई दिशा देने में अहम भूमिका निभा रहा है।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
सांसद अजय भट्ट ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की गहनता से समीक्षा
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड कैडर के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दी तैनाती
एसएसपी पौड़ी श्री सर्वेश पंवार के निर्देशन में अभियान को मिली सफलता