March 7, 2026

Jaspur Times

News Portal

जसपुर मे उत्तराखंड सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष का हुआ जोरदार स्वागत

राज्य मंत्री ने निकायों में वर्षो से कार्यरत सभी दैनिक वेतन , संविदा , स्वच्छता समिति व आउटसोर्स पर्यावरण मित्रों को विनयितिकरण कराने का दिलाया भरोसा

जसपुर।उत्तराखंड सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री) ने राज्य की नगर निकायों में वर्षो से कार्यरत सभी दैनिक वेतन , संविदा , स्वच्छता समिति व आउटसोर्स पर्यावरण मित्रों को विनयितिकरण कराने का भरोसा दिलाया ।

मंगलवार को देहरादून से नैनीताल जाते समय उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री महेंद्र सिंह राही के निवास पर पहुंचे उत्तराखंड सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री) भगवत प्रसाद मकवाना का कर्मचारियों ने मालाओं से भव्य स्वागत किया । इस दौरान स्वच्छकार कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री महेंद्र सिंह राही ने मांगू से भरा 9 सूत्रीय ज्ञापन आयोग के उपाध्यक्ष को सौंप कर कर्मचारियों की समस्याओं का निस्तारण करने की मांग की । साथ ही पर्यावरण मित्रों ने वर्दी समय से न देने , सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराने , सफाई यंत्र न देने , आउटसोर्स पर्यावरण मित्रों के वेतन से पीएफ की कटौती करने पर जमा नही करने व हाई कोर्ट के आदेश अनुसार नियमितीकारण कराने आदि समस्याएं रखी । कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री महेंद्र सिंह राही ने पुनर्गठन ढांचा संख्या 757 को संशोधित करने , नगर निकायों में वर्षो से दैनिक वेतन भोगी , संविदा , मौहल्ला स्वच्छता समिति , उपनल , आउटसोर्स आदि में कार्यरत पर्यावरण मित्रों को नियमित करने तथा नगर निकायों में ठेका प्रथा को पूर्ण रूप से समाप्त कर सीधी भर्ती की जाए , नगर निकायों में बड़े हुए क्षेत्रफल के आधार पर पूरे राज्य में 20 हजार पर्यावरण मित्रों की सीधी भर्ती करने , नगर निकायों में वर्षो से सफाई नायक के रूप में कार्यरत सभी कर्मियों को सफाई नायक के पदों पर पदोन्नति करने आदि मांगे उनके सम्मुख राखी । इस संबंध में आयोग के उपाध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वार्ता कर पर्यावरण मित्रों की समस्याओं का शीध्र ही निस्तारण कराने का आश्वासन दिया । उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं की विस्तार रूप से जानकारी दी और सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आह्वान किया । इस अवसर पर उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री महेंद्र सिंह राही , शाखा अध्यक्ष आलोक कुमार , शेखर , चौधरी बृज किशोर , हरकिशोर , मुकेश कुमार , रविंद्र , रूपेश कुमार , विनोद कुमार , कमल कुमार , कुलदीप , सागर , अमरदीप विनीत कुमार , बृजेश कुमार , बंटी , सौरभ आकाश कुमार आदि मौजूद रहे।