Jaspur Times

News Portal

रुद्रपुर:जिलाधिकारी ने नितिन सिंह भदौरिया ने जिला पंचायत कार्यालय पहुंचकर प्रशासक का कार्यभार सम्भाला

रूद्रपुर 10 जून, 2025 शासन के निर्देशों के क्रम में मंगलवार को प्रातः जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने जिला पंचायत कार्यालय पहुंचकर प्रशासक का कार्यभार सम्भाला।

शासन के निर्देशानुसार जिला पंचायत में जिलाधिकारी, क्षेत्र पंचायतों में सम्बन्धित उप जिलाधिकारी व ग्राम पंचायतों में सम्बन्धित विकास खण्ड में तैनात सहायक खण्ड विकास अधिकारी पंचायत को प्रशासक नियुक्त करने के निर्देश दिये गये है। इस क्रम में जिलाधिकारी भदौरिया ने सभी उप जिलाधिकारियों व ग्राम विकास अधिकारियों को तुरन्त प्रशासक का कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिये।