March 7, 2026

Jaspur Times

News Portal

सीएम धामी ने एक्सिस बैंक की नवीन शाखाओं का किया वर्चुअल शुभारंभ

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास से गुप्तकाशी एवं ज्योतिर्मठ में एक्सिस बैंक की नवीन शाखाओं का वर्चुअल शुभारंभ किया।श्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश और प्रदेश में बैंकिंग नेटवर्क लगातार सशक्त और सुदृढ़ हो रहा है। यह उन्हीं की जन-कल्याणकारी सोच का परिणाम है कि जनधन खातों के माध्यम से सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे डीबीटी के ज़रिए आमजन तक पहुंच रहा है।उन्होंने ने कहा कि

उत्तराखंड सरकार का प्रयास न केवल वित्तीय समावेशन को गति देना है, बल्कि हर क्षेत्र में स्थानीय स्तर पर सुविधाओं को सुलभ बनाना भी हमारी प्राथमिकता है।