बार-बार हो रही ट्रिपिंग से आक्रोश, लो वोल्टेज की शिकायत दूर करने की भी मांग की
जसपुर। बार-बार हो रही ट्रिपिंग से लोगों में आक्रोश है। उन्होंने ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने को बिजलीघर का घेराव किया। लोगों ने लो वोल्टेज की शिकायत को दूर करने की भी मांग की।
नगर पालिका चेयरमैन मो. नौशाद सम्राट के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को लोग महिलाओं के साथ बिजली घर पर एकत्र हुए। उन्होंने यहां ऊर्जा निगम के ईई वीके सक्सेना को बताया कि कहीं फाल्ट तो कहीं ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण घंटों तक बिजली गायब है।
बिजली की आवाजाही और ट्रिपिंग ने उनका हाल-बेहाल कर दिया है। शहर से लेकर गांव तक लोग लो वोल्टेज से परेशान हैं। उन्होंने मोहल्ला जटवारा, गोपाल नगर, नूरी मस्जिद एवं वार्ड सात में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की। वहां मो. अमजद, नफीस अंसारी, मो. यामीन, नीरज चौहान, मेहनाज, शहजाद, वसीम, मोइनुद्दीन, अलाउद्दीन आदि थे।
ओवरलोड की समस्या के समाधान का किया जा रहा हे प्रयास:वीके सक्सेना, ईई, ऊर्जा निगम
अधिशाषी अभियंता वीके सक्सेना ने लोगो को आस्वास्त करते हुये कहा कि ओवरलोड की समस्या के समाधान के लिए जगह-जगह सर्किट लगाए जाने की योजना बनाई गई है। कुछ जगह पर ट्रांसफार्मर की क्षमता को बढ़ाए जाने का कार्य भी किया जाना है। विद्युत चोरी नहीं किए जाने का आह्वान कर गर्मी के चलते लोगों से सहयोग की अपील की गई है। जल्द ही समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जा रहा है।
–

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
सांसद अजय भट्ट ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की गहनता से समीक्षा
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड कैडर के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दी तैनाती
एसएसपी पौड़ी श्री सर्वेश पंवार के निर्देशन में अभियान को मिली सफलता