नवीन अग्रवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया
जसपुर। मोहल्ला चौहनान रामलीला कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई। जिस में सर्व सम्मति से एक बार फिर सनी पधान को अध्यक्ष चुना गया।सनी रामलीला कमेटी के तीसरी बार भी अध्यक्ष चुने गये हें। जबकि नवीन अग्रवाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया। साथ ही अक्तूबर में रामलीला कराने का निर्णय लिया गया। गत दिवस नगर के राधा कृष्ण मंदिर में पूर्व अध्यक्ष विमल चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में रामलीला कमेटी अध्यक्ष के चुनाव पर चर्चा हुई। सर्वसम्मति से सनी पधान को तीसरी बार अध्यक्ष चुना गया। सनी पधान ने कमेटी को पूरी इमानदारी से काम करने का भरोसा दिलाया। तय किया गया कि एक सप्ताह बाद कार्यकारणी का गठन किया जाएगा। रामलीला का मंचन अक्तूबर कराया जाएगा।बैठक मे यशपाल शर्मा, डॉ. बीएस गौतम, रॉबी प्रधान, मनोज चौहान, नीरज शर्मा, जितेंद्र चौहान अवनीश चौहान, सुधीर अग्रवाल, विमल नंबरदार, अदित्य गहलोत, शैलेंद्र गहलोत, राजकुमार, नितिन एड. रिपुदमन, ब्रजेंद्र गहलोत आदि मौजूद रहे।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
जसपुर में व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत
अग्रवाल सभा का शपथ ग्रहण आज
जसपुर में स्मैक के साथ एक दबोचा