March 7, 2026

Jaspur Times

News Portal

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अहमदाबाद विमान हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अहमदाबाद विमान हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया।
आज प्रातः काल बैठक के दौरान अहमदाबाद विमान हादसे पर शोक व्यक्त किया। बैठक से पूर्व इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में हताहत हुए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि
इस दुःखद घटना से मन अत्यंत व्यथित है, पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूँ।