March 7, 2026

Jaspur Times

News Portal

जसपुर में खुले नाले को लेकर व्यापारी हुये नाराज, हंगामा काटा, मोके पर पहुंचे पालिका अध्यक्ष नौशाद, तीन दिन मे निस्तारण का दिया आश्वासन

जसपुर टाइम्स न्यूज़

जसपुर। मेन बाजार में खुले नाले पर जाल न डालने से नाराज व्यापारियों ने नगर पालिका अध्यक्ष को मौके पर बुलाकर हंगामा काटा तथा नाले पर जाल डालने की मांग की। अध्यक्ष ने एक सप्ताह में जाल डालने का भरोसा दिलाकर नाले की मौके पर ही सफाई करा दी।

दो साल से यूँ ही खुला पड़ा था नाला!

यहां यह बता दें कि दो साल पूर्व अतिक्रमण अभियान के दौरान प्रशासन ने नाले पर बनी दुकानों को तोड़ दिया था। तब से नाला का एक बड़ा हिस्सा खुला हुआ है।जिस पर आज व्यापारीयों का सबर जवाब दे गया।व्यापारीयों ने कड़ी नाराजगी जताते हुये निस्तारण की मांग।आसपास के व्यापारीयों का कहना था कि इस बीच खुले नाले की वजह से कई बार घटनायें होते होते बची हैं।

व्यापारियों ने अध्यक्ष हरिओम सिंह से की थी शिकायत

गर्मी में नाले से उठती बदबू से परेशान होकर तथा बारिश में जलभराव से नुकसान होने की संभावना को देखते हुए स्थानीय व्यापारियों ने नव निर्वाचित व्यापार मंडल अध्यक्ष हरिओम सिंह से शिकायत की थी।जिस पर हरिओम सिंह ने आज दोपहर दो बजे का मोके पर पहुंचने का समय रखा था। जिस पर हरिओम सिंह ने व्यापारियो के साथ मोके पर पहुँच कर व्यापारीयों की इस समस्या का समाधान कराया।

मोके पर पहुंचे पालिका अध्यक्ष नौशाद, तीन दिन मे समस्या के निस्तारण का दिया आश्वासन,

मौके पर जेसीबी मंगाकर कर्मचारियों से कराई नाले की सफाई

आज पालिका अध्यक्ष नौशाद व्यापारियों संग मौके पर पहुंचे तथा नाले की स्थिति को देखा। व्यापारियों ने मौके पर पालिकाध्यक्ष नौशाद सम्राट को बुलाकर नाला सफाई एवं जाल को लेकर हंगामा काटा। साथ ही नाले के ऊपर जाल डालने को कहा। बरसात के मौसम को देखते हुए नाले की सफाई कराने की बात कही। पालिका अध्यक्ष ने एक सप्ताह के अंदर नाले के ऊपर जाल लगाने का भरोसा दिलाया। तथा मौके पर जेसीबी मंगाकर सफाई कर्मचारियों से नाले की सफाई कराई।

यह रहें मौजूद

इस दौरान अध्यक्ष हरिओम सिंह, , निकेश अग्रवाल, राजाराम राजपूत, सतीश अरोरा, बलराम तोमर,अंकुर बंसल, अवलोक गोयल, महेंद्र अरोड़ा, विमल कुमार,गगनदीप सिंह, आदि मौजूद रहे।