रूद्रपुर 19 जून 2025 – मंत्री महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास उत्तराखण्ड सरकार रेखा आर्या द्वारा वर्चुअल माध्यम से एपीजे अब्दुल कलाम कलेक्ट्रेट सभागार रूद्रपुर में नव नियुक्त आंगनबाडी कार्यकर्तियों एवं सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में ऐसे केन्द्र जिन पर किसी भी प्रकार की कोई आपत्ति नही थी उन केन्द्रों के नव चयनित कुल 45 आंगनबाडी कार्यकर्ती एंव 218 कुल आंगनबाडी सहायिकाओं को कबीना मंत्री आर्या जी द्वारा वर्चुअल माध्यम से नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। उक्त आयोजित कार्यक्रम में यह नियुक्ति पत्र विधायक प्रतिनिधि धीरेश गुप्ता के द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ती एवं आंगनबाड़ी सहायिकाओं को वितरित किये गये।
कार्यक्रम में जिला प्रोवेजन अधिकारी/प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी व्योमा जैन, बाल विकास परियोजना अधिकारी रेनु यादव, बिमल बाराकोटी, बीना भण्डारी, इन्द्रा बर्गली, शोभा जनोटी, एवं समस्त जिला कार्यक्रम कार्मिक आदि उपस्थित रहें।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
सांसद अजय भट्ट ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की गहनता से समीक्षा
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड कैडर के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दी तैनाती
एसएसपी पौड़ी श्री सर्वेश पंवार के निर्देशन में अभियान को मिली सफलता