जसपुर। तीन दिन के अंदर 11 वर्ष का किशोर और 15 वर्ष की एक किशोरी लापता हो गए। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर ली है। ब्लॉक क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण की 15 वर्षीय पुत्री दो दिन पहले घर से अपने कपड़े लेने गई थी जो वापस नहीं लौटी। परिजनों ने आसपास एवं रिश्तेदारियों में उसे तलाशा। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। वहीं मोहल्ला नई बस्ती, नहर पार निवासी सलीम अहमद का 11 वर्षीय पुत्र अल्फैज बीती 22 जून से लापता है। काफी तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चल पाया। कोतवाल जगदीश ढकरियाल ने बताया कि बच्चों की गुमशुदगी दर्ज कर ढूंढ खोज की जा रही है।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2026: यात्रियों को मिल रही त्वरित एवं प्रभावी चिकित्सा सुविधा
राम नगरी में बनेगा धामी सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट राज्य अतिथि गृह, श्रद्धालुओं को सहूलियत और संस्कृति को मिलेगा राष्ट्रीय मंच
सीएम धामी के निर्देश पर जिलाधिकारी विशाल मिश्रा स्वयं ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर व्यवस्थाओं की निगरानी