जसपुर। भाजपा ने जिला पंचायत की पांचों सीटों पर राय शुमारी की। इस दौरान पांचों सीटों के लिए पूर्व जिंप सदस्य समेत 11 लोगों ने अपनी दावेदारी पेश की। पर्यवेक्षकों ने रायशुमारी के बाद अपनी रिपोर्ट प्रदेशाध्यक्ष को भेज दी है। मंगलवार को जसपुर विधानसभा की पांच जिला पंचायत सीटों की रायशुमारी के लिए पर्यवेक्षक आशीष गुप्ता, सरदार मंजीत सिंह लोनिवि एवं मंडी गेस्ट हाउस पहुंचे। जहां उन्होंने पतरामपुर, राजपुर सीट के दावेदारों से बातचीत कर अपेक्षित कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की। इस दौरान राजपुर जिपं सीट के लिए विनीत चौहान, अनिल चौहान, सुनील चौहान, सतीश फौजी ने आवेदन दिए। पतरामपुर सीट के लिए जसविंदर कौर पत्नी सरदार सिंह ने ही दावेदारी पेश की।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
सांसद अजय भट्ट ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की गहनता से समीक्षा
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड कैडर के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दी तैनाती
एसएसपी पौड़ी श्री सर्वेश पंवार के निर्देशन में अभियान को मिली सफलता