प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर सभी यात्रियों को सोनप्रयाग में ही रोक
जनपद रुद्रप्रयाग में बीते तीन दिन से रुक-रुक कर हो रही तेज बारिश का प्रभाव पवित्र केदारनाथ यात्रा पर देखने को मिल रहा है। विशेषकर यात्रा के मुख्य पड़ाव सोनप्रयाग-मुनकटिया मार्ग पर लगातार हो रही भूस्खलन के कारण मार्ग कई स्थानों पर अवरुद्ध हो गया है।
प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर केदारनाथ जाने वाले सभी यात्रियों को सोनप्रयाग में ही रोक दिया है।
इसी के साथ प्रशासन ने केदारनाथ से नीचे लौट रहे यात्रियों के सुरक्षित रेस्क्यू के लिए भी एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीमें तत्काल मौके पर रवाना की है।आज प्रातः 11 बजे तक कुल 1269 यात्रियों को सुरक्षित सोनप्रयाग पहुंचाया जा चुका है, जिनमें 833 पुरुष और 436 महिला श्रद्धालु शामिल हैं। यह रेस्क्यू अभियान अत्यंत व्यवस्थित, संवेदनशील और समयबद्ध रूप से संचालित किया गया, जिससे किसी भी यात्री को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
वहीं, दूसरी ओर मार्ग को शीघ्र संचालित करने के लिए लोनिवि और अन्य संबद्ध विभागों द्वारा युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है। मशीनों की सहायता से मलबा हटाने और मार्ग को सुगम बनाने का प्रयास लगातार जारी है।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
विजयदशमी असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक : अजय भट्ट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रही हैं महिलाएं
स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया