मेला नियंत्रण भवन के पास स्थाई और अस्थाई अतिक्रमण पर बुलडोजर एक्शन किया।
हरिद्वार।कांवड़ मेले से पहले हरिद्वार में प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। शनिवार सुबह डीएम मयूर दीक्षित के नेतृत्व में पहुंची प्रशासन की टीम ने मेला नियंत्रण भवन के पास स्थाई और अस्थाई अतिक्रमण पर बुलडोजर एक्शन किया। उसके बाद हर की पैड़ी पर पहुंचकर प्लास्टिक कैन और फूल प्रसाद की अवैध दुकानों को भी हटाया गया। प्रशासन की कार्रवाई से अवैध अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद हरिद्वार जिला प्रशासन अवैध अतिक्रमण के खिलाफ और भी सख्त हो गया है। डीएम का कहना है कि अतिक्रमण को हटाकर इसके लिए मॉनिटरिंग सिस्टम भी बनाया जा रहा है, डीएम ने चेतावनी दी की अवैध अतिक्रमण में अगर विभागीय कर्मचारियों की मिली भगत या लापरवाही सामने आती है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
मुख्यमंत्री द्वारा प्रदत्त निर्देशों के क्रम में महानिदेशक सूचना की अध्यक्षता में गठित समितियों द्वारा पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के लिए लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय
आम महोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने “बीज संजीवनी अभियान” का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने किया ‘सेवा विधि‘ पुस्तक का विमोचन