April 24, 2026

Jaspur Times

News Portal

रुद्रपुर:सीडीओ ने 29 जून को प्रो.पीसी महालनोबिल के जन्म दिवस को राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस के रूप में मनाने के आदेश किये जारी

रूद्रपुर 28 जून, 2025- मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी ने बताया कि 29 जून को प्रो.पीसी महालनोबिल के जन्म दिवस को राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस के रूप में मनाया जायेगा। राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस के अवसर पर75 years of National Sample Survey थीम पर अधारित जनपद के सभी विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों के अन्तर्गत अर्थशास्त्र, सांख्यिकीय, वाणिज्य संकायों में ’’75 years of National Sample Survey ’’ विषय पर विचार गोष्ठी, कार्यशालायें, वेबीनार आदि का आयोजन किया जायेगा।

मुख्य विकास अधिकारी ने निदेशक प्रशासन गो.ब.पं.कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर व प्राचार्य सरदार भगत सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय रूद्रपुर/नोडल उच्च शिक्षा को निर्देश दिये है कि विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों के अन्तर्गत अर्थशास्त्र, सांख्यिकीय, वाणिज्य संकायों में राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस के अवसर पर ’’75 years of National Sample Survey ’’ थीम पर अधारित विचार गोष्ठी, कार्यशालायें, वेबीनार आदि का आयोजन कराते हुए सूचना एक सप्ताह के भीतर जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय के ई-मेल आईडी- us.dsto@gmail.com पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।